Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Accident : तेज रफ्तार बाइक खड़ी टैंकर में जा घुसी, युवक की हुई मौत

Asian News
CG Accident
X

CG Accident : जशपुर। जिले के पत्थलगांव थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है, जहां एक मामूली सी लापरवाही ने एक युवक की जान ले ली। तमता-डूमरबहार मुख्य मार्ग पर पंडरीपानी के पास खड़ी पानी टैंकर अचानक मौत का कारण बन गई।

CG Accident : मिली जानकारी के मुताबिक, सड़क किनारे मकान निर्माण कार्य के लिए एक पानी टैंकर खड़ी थी। इसी दौरान तमता से डूमरबहार की ओर तेज रफ्तार में जा रहा बाइक सवार युवक मोड़ पर संतुलन खो बैठा और सीधे टैंकर से जा भिड़ा। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक टैंकर के अंदर तक जा घुसी, जिससे मौके पर ही युवक की दर्दनाक मौत हो गई।

CG Accident : घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पत्थलगांव पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019