CSK vs RR IPL 2026
CSK vs RR IPL 2026: गुवाहाटी। आईपीएल 2026 के तीसरे मुकाबले में आज राजस्थान रॉयल्स (RR) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) आमने-सामने होंगी। यह रोमांचक मुकाबला गुवाहाटी के बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में शाम 7:30 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस 7 बजे होगा।
CSK vs RR IPL 2026: संजू सैमसन का CSK के खिलाफ डेब्यू, जडेजा पिंक जर्सी में
मैच की खास बात यह है कि संजू सैमसन येलो जर्सी में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए डेब्यू करेंगे। वहीं रविंद्र जडेजा राजस्थान रॉयल्स की पिंक जर्सी में चेन्नई के खिलाफ उतरेंगे। CSK को मैच से पहले दो बड़े झटके लगे हैं एमएस धोनी और डेवाल्ड ब्रेविस आज उपलब्ध नहीं होंगे।
CSK vs RR IPL 2026: पिच रिपोर्ट
बारसापारा स्टेडियम की लाल मिट्टी की पिच आमतौर पर सपाट और बल्लेबाजों के अनुकूल रहती है। शुरू के 4-5 ओवरों में तेज गेंदबाजों को थोड़ी मदद मिल सकती है, लेकिन शाम के समय नमी के कारण गेंदबाजों को कुछ सहारा मिलने की संभावना है। ऐसे में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करना फायदेमंद साबित हो सकता है।
CSK vs RR IPL 2026: मौसम अपडेट
गुवाहाटी में आज बारिश की हल्की संभावना है। टॉस के समय (7 बजे) बारिश की संभावना 15 प्रतिशत है, जबकि रात 9 बजे के आसपास भी बारिश की आशंका जताई गई है। अगर बारिश हुई तो मैच प्रभावित हो सकता है।
CSK vs RR IPL 2026: हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
दोनों टीमों के बीच अब तक 31 मैच खेले गए हैं। चेन्नई सुपर किंग्स ने 16 मैच जीते हैं, जबकि राजस्थान रॉयल्स को 15 मैचों में जीत मिली है।
CSK vs RR IPL 2026: दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI
राजस्थान रॉयल्स की संभावित प्लेइंग XI: रियान पराग (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शिमरोन हेटमायर, दासुन शनाका, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई, एडम मिल्ने आदि।
चेन्नई सुपर किंग्स की संभावित प्लेइंग XI: ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, आयुष म्हात्रे, मैथ्यू शॉर्ट, नूर अहमद, खलील अहमद, मुकेश चौधरी आदि।
CSK vs RR IPL 2026: कहां देखें मैच
इस मुकाबले का सीधा प्रसारण भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जा रहा है। वहीं, दर्शक इसकी लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar ऐप और वेबसाइट पर देख सकते हैं।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


