Big Accident : गढ़चिरोली। महाराष्ट्र के गढ़चिरोली जिले में एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है, जिसने खुशियों भरे माहौल को पलभर में मातम में बदल दिया। शादी समारोह से लौट रहे लोगों से भरी स्कॉर्पियो कार की सामने से आ रही यात्री बस से जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 5 अन्य गंभीर रूप से घायल हैं।
Big Accident : यह दर्दनाक हादसा गढ़चिरोली के चामोरशी रोड पर तलोधी (मोकासा) गांव के पास एक खतरनाक मोड़ पर हुआ। बताया जा रहा है कि स्कॉर्पियो में कुल 16 लोग सवार थे, जो रामपुर से भदभिड़ी मोकासा लौट रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार बस ने कार को इतनी जोरदार टक्कर मारी कि स्कॉर्पियो पूरी तरह चकनाचूर हो गई।
Big Accident : हादसे की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। कई लोग वाहन में बुरी तरह फंसे हुए थे, जिन्हें बाहर निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। घायलों को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन रास्ते में ही दो और लोगों ने दम तोड़ दिया।
Big Accident : अस्पताल में भर्ती घायलों में कुछ की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है, जिससे मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है और मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


