Raipur City Crime: रायपुर। रायपुर में युवकों को नशे का सामान सप्लाई करने वाले ड्रग्स पैडलर चंदन ठाकुर को पुलिस ने नागपुर से गिरफ्तार किया है। वह तीन महीने पहले पुलिस की छापेमारी से बचकर फरार हो गया था। जानकारी के अनुसार नागपुर में बीते दिनों आरोपी शादी करने पहुंचा था, तभी पुलिस को इसकी जानकारी मिली और घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
Raipur City Crime: आरोपी के 7 साथी पहले हो चुके गिरफ्तार
पुलिस को जानकारी मिली थी कि अमलीडीह स्थित ‘वरुण अपार्टमेंट’ के फ्लैट से ड्रग्स सप्लाई का काम किया जा रहा है। राजेंद्र नगर पुलिस के अनुसार, आरोपियों के खिलाफ 22 दिसंबर 2025 को कार्रवाई की थी। इस मामले में पुलिस ने शुभम राव, अमन शर्मा, शुभम धावड़े, पराग बरछा, मो. माजिद खान, नंदलाल ठाकुर और नाबालिग किशोरी को पकड़ा था।
Raipur City Crime: पुलिस ने आरोपियों से 11.560 ग्राम ड्रग्स, चार मोबाइल और 20 हजार कैश बरामद किया था। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे चंदन ठाकुर और ऋषभ से ड्रग्स लेते थे। इसके बाद पुलिस ने दोनों की रैकी कर रही थी। जिसके बाद चंदन ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया। जबकि, एक आरोपी ऋषभ अभी भी फरार है। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि वह ड्रग्स कहां से लाता था।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


