MP News : छतरपुर। छतरपुर जिले में आस्था से लौटते एक परिवार पर उस वक्त दुखों का पहाड़ टूट पड़ा, जब केन नदी में नहाने के दौरान दो चचेरी बहनों की डूबने से मौत हो गई। इस दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को शोक में डुबो दिया है।
MP News : मृतक बालिकाओं की पहचान माया कुशवाहा और रोशनी कुशवाहा के रूप में हुई है, जो ग्राम टटम की रहने वाली थीं। दोनों अपने परिवार के साथ विन्ध्यवासिनी माता मंदिर में दर्शन करने गई थीं। दर्शन के बाद लौटते समय परिवार के साथ केन नदी किनारे रुकीं और नहाने के लिए पानी में उतरीं।
MP News : इसी दौरान अचानक गहराई में जाने से दोनों बहनें डूब गईं। घटना परिवार के सामने ही हुई, लेकिन बचाव का मौका नहीं मिल सका। सूचना मिलते ही गोयरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद दोनों के शव नदी से बाहर निकाले गए।
MP News : घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। एक ही परिवार की दो बच्चियों की एक साथ मौत से गांव में मातम पसरा हुआ है। लवकुशनगर के एसडीओपी नीरज दुबे के अनुसार, शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच जारी है।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


