Jewar Airport
Jewar Airport: नई दिल्ली: पीएम नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने शनिवार को ग्रेटर नोएडा के जेवर में बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन किया, जिससे करीब 25 साल पुराना सपना साकार हो गया। इस परियोजना की शुरुआत 2001 में तत्कालीन मुख्यमंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) ने की थी, जबकि इसे गति योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) के कार्यकाल में मिली। उद्घाटन के बाद पीएम मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए लोगों से मोबाइल की लाइट जलाकर प्रतीकात्मक उद्घाटन करने का आह्वान किया।
Jewar Airport: उन्होंने कहा कि यह एयरपोर्ट युवाओं के लिए नए अवसर लेकर आएगा और उत्तर प्रदेश को पांच अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों वाला राज्य बना देगा। साथ ही, यह पश्चिमी यूपी की कनेक्टिविटी को मजबूत कर वैश्विक स्तर पर जोड़ने का केंद्र बनेगा। पीएम ने पश्चिम एशिया में तनाव के कारण तेल संकट का भी जिक्र किया और कहा कि सरकार स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है।
Jewar Airport: इस दौरान उन्होंने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले नोएडा को उपेक्षित रखा गया, जबकि अब विकास तेजी से हो रहा है। गन्ना किसानों के भुगतान में सुधार और रोजगार के अवसर बढ़ाने पर भी जोर दिया गया।
Jewar Airport: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसे प्रदेश के विकास का “लॉन्च पैड” बताते हुए कहा कि यह एयरपोर्ट एक्सप्रेसवे, रेल और अन्य परियोजनाओं से जुड़कर आर्थिक प्रगति को नई दिशा देगा। 25 नवंबर 2021 को शिलान्यास के बाद शुरू हुआ यह प्रोजेक्ट अब पूरी तरह तैयार होकर देश को समर्पित हो गया है।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


