Iran-Israel War: तेहरान। Iran Launches Missile Attack , Saudi Prince Sultan Air Base: मिडिल ईस्ट में जारी जंग के बीच सऊदी अरब के प्रिंस सुल्तान एयर बेस पर ईरान के मिसाइल और ड्रोन हमले में कई अमेरिकी सैनिक घायल हो गए। इस हमले में अमेरिकी वायुसेना के विमान भी क्षतिग्रस्त हुए हैं। बता दें कि ईरान पहले ही साफ चेतावनी दे चुका था कि जहां-जहां अमेरिकी सैनिक मौजूद हैं, वे सभी ठिकाने उसके निशाने पर होंगे।
Iran-Israel War: रिपोर्ट के मुताबिक, यह हमला मिसाइल और ड्रोन दोनों से किया गया। एक अमेरिकी अधिकारी के अनुसार कम से कम 12 सैनिक घायल हुए हैं, जिनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। हमले में अमेरिकी वायुसेना के रिफ्यूलिंग एयरक्राफ्ट को भी नुकसान पहुंचा है, जिससे सैन्य ऑपरेशन्स पर असर पड़ सकता है।
Iran-Israel War: मीडिया में इस अटैक का सैटेलाइट इमेज शेयर किया है जिसमें ईरानी जवाबी हमलों में निशाना बने अमेरिकी बोइंग KC-135 स्ट्रैटोटैंकर पर हमले की तस्वीर देखी जा सकती है। इससे पहले 1 मार्च को भी इसी एयरबेस पर हमला हुआ था, जिसमें 26 वर्षीय अमेरिकी सैनिक बेंजामिन पेनिंगटन की मौत हो गई थी।
Iran-Israel War: यह सब ऐसे समय में हो रहा है जब ईरान और अमेरिका के बीच टकराव लगातार बढ़ता जा रहा है। 28 फरवरी से शुरू हुए इस युद्ध में अब तक 300 से ज्यादा अमेरिकी सैनिक घायल हो चुके हैं, जबकि 13 सैनिकों की मौत हो चुकी है। हालांकि, इनमें से कई सैनिक इलाज के बाद फिर से ड्यूटी पर लौट चुके हैं।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


