CG Crime
CG Crime: रायपुर: राजधानी रायपुर में क्राइम ब्रांच ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने शहर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में चल रहे तीन फर्जी कॉल सेंटरों पर छापेमारी कर 40 से अधिक आरोपियों को गिरफ्तार किया।
CG Crime: पुलिस के अनुसार, ये कॉल सेंटर गंज थाना क्षेत्र और राजेंद्र नगर इलाके के दो स्थानों पर संचालित हो रहे थे। इसके अलावा फाफडीह क्षेत्र में भी एक बड़े नेटवर्क के सक्रिय होने की जानकारी मिली है। कार्रवाई के दौरान आरोपियों के पास से 20 लैपटॉप, 50 डेस्कटॉप और करीब 50 मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं।
CG Crime: जांच में सामने आया कि आरोपी खुद को Amazon और Apple के कस्टमर केयर अधिकारी बताकर अमेरिका के नागरिकों को निशाना बनाते थे। वे इंटरनेट पर फर्जी कस्टमर केयर नंबर इस तरह अपलोड करते थे कि वे सर्च में ऊपर दिखाई दें।
CG Crime: जब विदेशी नागरिक इन नंबरों पर संपर्क करते थे, तो कॉल सेंटर के कर्मचारी उन्हें लोन, रिफंड या तकनीकी सहायता का झांसा देकर ठगी को अंजाम देते थे। यह कॉल सेंटर मुख्य रूप से रात में संचालित किए जाते थे, ताकि विदेशी समय के अनुसार लोगों से आसानी से संपर्क किया जा सके।
CG Crime: पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी गुजरात, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और बिहार सहित कई राज्यों से जुड़े हैं। इनमें कई युवक-युवतियां 15 से 20 हजार रुपए महीने की सैलरी पर काम कर रहे थे। गिरोह अलग-अलग शहरों में अस्थायी रूप से कॉल सेंटर स्थापित कर अपनी गतिविधियों को अंजाम देता था, जिससे वह पुलिस की नजर से बच सके।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


