Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

MP News : 10वीं की छात्रा ने उठाया खौफनाक कदम, पेपर बिगड़ने के बाद फांसी लगाकर दी जान

MP News
X

MP News : इंदौर। विजयनगर थाना क्षेत्र में 10वीं कक्षा की 17 वर्षीय छात्रा ने परीक्षा के तनाव और डिप्रेशन के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। प्रकाश चंद्र शेट्टी नगर की रहने वाली छात्रा ने सुबह करीब 5 बजे यह खौफनाक कदम उठाया। परिजन उसे नीचे उतारने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

MP News : परिजनों के अनुसार छात्रा हाल ही में 10वीं की परीक्षा में पेपर बिगड़ने के बाद मानसिक रूप से परेशान थी और पिछले कुछ दिनों से डिप्रेशन में थी। वह परिवार के साथ बातचीत भी कम कर रही थी।

MP News : पुलिस ने प्रथम दृष्टया मामले को डिप्रेशन से जुड़ा माना है, लेकिन मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि यह भी पता लगाया जा रहा है कि छात्रा पर पढ़ाई या परीक्षा को लेकर किसी प्रकार का दबाव तो नहीं था।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019