MP Board 5th-8th Result 2026
MP Board 5th-8th Result 2026: भोपाल: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (Madhya Pradesh Board of Secondary Education) और राज्य शिक्षा केंद्र (Rajya Shiksha Kendra) ने कक्षा 5वीं और 8वीं के वार्षिक परीक्षा परिणाम जारी कर दिए हैं। लंबे समय से परिणाम का इंतजार कर रहे लाखों छात्रों और अभिभावकों को अब राहत मिल गई है। विद्यार्थी अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट्स rskmp.in, mpbse.nic.in और mpresults.nic.in पर समग्र आईडी या रोल नंबर दर्ज करके देख सकते हैं और मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं।
MP Board 5th-8th Result 2026: इस वर्ष कक्षा 5वीं की परीक्षाएं 20 से 26 फरवरी तक और कक्षा 8वीं की परीक्षाएं 20 से 28 फरवरी तक आयोजित की गई थीं। सभी परीक्षाएं निर्धारित समय दोपहर 2 बजे से शाम 4:30 बजे तक संपन्न हुईं।
MP Board 5th-8th Result 2026: कक्षा 8वीं का परिणाम इस बार काफी उत्साहजनक रहा, जिसमें कुल 93.83% विद्यार्थी सफल हुए। छात्राओं ने यहां भी बेहतर प्रदर्शन करते हुए 94.98% पास प्रतिशत हासिल किया, जबकि छात्रों का परिणाम 92.74% रहा।
MP Board 5th-8th Result 2026: वहीं कक्षा 5वीं में कुल 95.14% बच्चे पास हुए, जिसमें छात्राओं का प्रदर्शन फिर से आगे रहा। उनका पास प्रतिशत 96.19% और छात्रों का 94.15% दर्ज किया गया।
MP Board 5th-8th Result 2026: बोर्ड के अनुसार, दोनों कक्षाओं में पास होने के लिए प्रत्येक विषय में न्यूनतम 33% अंक जरूरी हैं। मार्कशीट स्कूलों के माध्यम से वितरित की जाएगी और किसी भी त्रुटि की स्थिति में छात्रों को अपने विद्यालय से संपर्क करने की सलाह दी गई है।
MP Board 5th-8th Result 2026: कैसे चेक करें रिजल्ट?
-सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rskmp.in पर जाएं।
-होमपेज पर दिए गए “Result” लिंक पर क्लिक करें।
-अपना रोल नंबर या समग्र आईडी दर्ज करें।
-स्क्रीन पर दिख रहा कैप्चा कोड भरें।
-“Submit” बटन पर क्लिक करें।
-आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
-भविष्य के लिए प्रिंट आउट निकाल लें और सॉफ्ट कॉपी सुरक्षित रखें।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


