Raipur City News : पुलिस को चकमा देकर मेकाहारा से हथकड़ी समेत कैदी फरार, दो जेल प्रहरी निलंबित

Raipur City News : रायपुर। राजधानी रायपुर के डॉ. भीमराव अंबेडकर स्मृति चिकित्सालय (मेकाहारा) से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहा कैदी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया।
Raipur City News : फरार कैदी की पहचान 26 वर्षीय साहेब कुमार ताती के रूप में हुई है, जिसे तबीयत खराब होने के चलते रायपुर सेंट्रल जेल से इलाज के लिए अस्पताल लाया गया था। इसी दौरान सुरक्षा में तैनात जेल प्रहरियों की कथित लापरवाही का फायदा उठाकर वह हथकड़ी समेत फरार हो गया। घटना के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया है।
Raipur City News : मामले को गंभीरता से लेते हुए ड्यूटी पर तैनात दो प्रहरी गोपी किशन कौशिक और प्रमोद कुमार सोनी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। फिलहाल पुलिस फरार कैदी की तलाश में जुटी हुई है, लेकिन अब तक उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है। इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।


