Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Raipur City News : फर्जी डिग्री और नौकरी दिलाने का झांसा देकर 2.34 करोड़ की ठगी, दिल्ली से महिला गिरफ्तार

Raipur City News
X

Raipur City News : रायपुर। फर्जी एमबीबीएस और बीएएमएस डिग्री के जरिए नौकरी दिलाने के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाले गिरोह का एक और बड़ा चेहरा पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। इस मामले में साक्षी सिंह नामक महिला को गिरफ्तार किया गया है, जो इस पूरे नेटवर्क में अहम भूमिका निभा रही थी।

Raipur City News : पुलिस के मुताबिक, यह गिरोह पोस्ट ऑफिस सहित विभिन्न सरकारी नौकरियों में भर्ती कराने का झांसा देकर लोगों से मोटी रकम वसूलता था। अब तक इस मामले में कुल 2 करोड़ 34 लाख रुपये की धोखाधड़ी सामने आ चुकी है। जांच में खुलासा हुआ कि साक्षी सिंह फर्जी मेडिकल डिग्रियां तैयार करने का काम करती थी।

Raipur City News : वह डी.वाई. पाटिल विश्वविद्यालय, पुणे के नाम पर नकली एमबीबीएस और बीएएमएस की डिग्री बनाकर गिरोह के अन्य सदस्यों को उपलब्ध कराती थी। इससे पहले पुलिस इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।

Raipur City News : पूछताछ और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर साक्षी सिंह का नाम सामने आया, जिसके बाद उसे दिल्ली से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से तीन मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं, जिनमें कई अहम सुराग मिलने की संभावना है। फिलहाल पुलिस पूरे रैकेट की गहराई से जांच कर रही है और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019