Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Mahadev Satta App : महादेव सट्टा ऐप पर ED का बड़ा प्रहार, 1700 करोड़ की संपत्ति अटैच, बुर्ज खलीफा तक पहुंचा काला पैसा

Mahadev Satta App
X

Mahadev Satta App : रायपुर। महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए इसके मुख्य प्रमोटर सौरभ चंद्राकर की करीब 1700 करोड़ रुपये की संपत्तियों को जब्त कर लिया है। यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम (PMLA) के तहत की गई है, जिसमें भारत और विदेशों में फैली लग्जरी प्रॉपर्टीज शामिल हैं।

Mahadev Satta App : जांच में खुलासा हुआ है कि दुबई के पॉश इलाकों दुबई हिल्स एस्टेट, बिजनेस बे और SLS होटल के अलावा दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा में भी अपार्टमेंट खरीदे गए थे। ये सभी संपत्तियां अवैध सट्टेबाजी से कमाए गए पैसों से खरीदी गई थीं।

Mahadev Satta App : ED के अनुसार, यह सट्टा नेटवर्क सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फैला हुआ था, जो कई ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स के जरिए संचालित किया जा रहा था। इस पूरे सिंडिकेट को दुबई से संचालित किया जाता था और मुनाफे का बड़ा हिस्सा प्रमोटर्स अपने पास रखते थे।

Mahadev Satta App : जांच में यह भी सामने आया कि अवैध कमाई को छिपाने के लिए हजारों फर्जी बैंक खातों, हवाला और क्रिप्टोकरेंसी का इस्तेमाल किया गया। इस मामले में अब तक 175 से ज्यादा ठिकानों पर छापेमारी, 13 गिरफ्तारियां और 70 से अधिक आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई हो चुकी है। ED लगातार इस केस में काले धन की परतें खोल रही है और आने वाले समय में और बड़े खुलासों की संभावना जताई जा रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019