Union Cabinet Meeting
Union Cabinet Meeting: नई दिल्ली। केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में बुधवार को कई ऐतिहासिक फैसले लिए गए। सरकार ने देश में 100 नए एयरपोर्ट बनाने की मंजूरी दे दी है। साथ ही उड़ान योजना को अगले 10 वर्षों (2036 तक) के लिए बढ़ा दिया गया है और 200 नए आधुनिक हेलीपैड बनाने का फैसला किया गया है। इन फैसलों से आम आदमी के लिए हवाई यात्रा और सस्ती व आसान होने की उम्मीद है।
Union Cabinet Meeting: 100 नए एयरपोर्ट और 200 हेलीपैड
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि 100 नए एयरपोर्ट चैलेंज मोड में बनाए जाएंगे। शहर और राज्य आपस में प्रतिस्पर्धा करेंगे कि कौन जल्दी और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराता है। पूरे प्रोजेक्ट पर करीब 12,159 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। साथ ही देशभर में 200 नए आधुनिक हेलीपैड बनाए जाएंगे, खासकर पहाड़ी क्षेत्रों, पूर्वोत्तर राज्यों और द्वीपों में जहां सड़क निर्माण मुश्किल है। इसके लिए 3,661 करोड़ रुपये का बजट रखा गया है।
Union Cabinet Meeting: उड़ान योजना को मिला 10 साल का विस्तार
उड़ान योजना (UDAN) को अब 2036 तक बढ़ा दिया गया है। इस पर सरकार 28,840 करोड़ रुपये खर्च करेगी। छोटे शहरों और दूर-दराज के इलाकों को हवाई नेटवर्क से जोड़ने वाली यह योजना अब और तेजी से आगे बढ़ेगी।
Union Cabinet Meeting: विदेशी यात्रियों की ट्रैकिंग के लिए IVFRT योजना बढ़ाई
कैबिनेट ने विदेशी यात्रियों के वीजा, रजिस्ट्रेशन और ट्रैकिंग से जुड़ी IVFRT डिजिटल प्रक्रिया को अगले 5 वर्षों (2031 तक) के लिए बढ़ा दिया है। इसमें 32 नई सुविधाएं जोड़ी गई हैं। सुरक्षा और इमिग्रेशन प्रक्रिया को और बेहतर बनाने के लिए इस पर 1,800 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
Union Cabinet Meeting: पर्यावरण लक्ष्यों को मंजूरी
कैबिनेट ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 2025-2035 के नए पर्यावरण लक्ष्यों को भी मंजूरी दे दी है। इससे प्रदूषण नियंत्रण और पर्यावरण संरक्षण को नई गति मिलेगी।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


