RCB-KSCA
RCB-KSCA : बेंगलुरु। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने IPL 2026 से पहले एक बेहद भावुक और सम्मानजनक कदम उठाया है। साल 2025 में अपना पहला IPL खिताब जीतने के बाद चिन्नास्वामी स्टेडियम में हुई भगदड़ में 11 लोगों की जान चली गई थी। अब आरसीबी और कर्नाटक राज्य क्रिकेट एसोसिएशन (KSCA) ने उन पीड़ितों को याद रखने का बड़ा फैसला लिया है।
RCB-KSCA : स्टेडियम में बनेगा स्मारक और 11 सीटें हमेशा खाली रहेंगी
आरसीबी ने घोषणा की है कि चिन्नास्वामी स्टेडियम के मुख्य प्रवेश द्वार के पास 11 शहीदों की याद में एक स्थायी स्मारक बनाया जाएगा। इसके साथ ही स्टेडियम में 11 विशेष सीटों को हमेशा खाली रखा जाएगा। इन सीटों के टिकट कभी भी किसी भी मैच के लिए नहीं बेचे जाएंगे। ये सीटें उन 11 लोगों की याद में हमेशा खाली रहेंगी, जिन्होंने 2025 के खिताबी जश्न के दौरान जान गंवाई थी।
RCB-KSCA : पहले मैच से पहले दी जाएगी श्रद्धांजलि
आरसीबी IPL 2026 का अपना पहला मैच 28 मार्च को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेलेगी। मैच शुरू होने से पहले स्टेडियम की बड़ी स्क्रीन पर 11 पीड़ितों के नाम और तस्वीरें दिखाई जाएंगी। उनके सम्मान में दो मिनट का मौन रखा जाएगा। सनराइजर्स हैदराबाद की टीम भी इस भावुक श्रद्धांजलि में आरसीबी का साथ देगी।
RCB-KSCA : कर्नाटक राज्य क्रिकेट एसोसिएशन ने जताया दुख
कर्नाटक राज्य क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष वेंकटेश प्रसाद ने कहा कि यह हादसा बेहद पीड़ादायक था और इसे कभी नहीं भुलाया जा सकता। उन्होंने बताया कि एसोसिएशन लंबे समय से स्मारक बनाने की योजना पर काम कर रहा था और अब इसे अमल में लाया जा रहा है। उनका मानना है कि ऐसे कदम पीड़ित परिवारों को सम्मान देते हैं और उनकी यादों को हमेशा जिंदा रखते हैं।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


