Indian Stock Market: नई दिल्ली/मुंबई। Nifty Sensex Recovery: सोमवार की ऐतिहासिक गिरावट के बाद दूसरे दिन मंगलवार 24 मार्च को भारतीय शेयर बाजार ने शानदार वापसी की है। सेंसेक्स में 1,500 अंकों से अधिक की बढ़त दर्ज की गई, जबकि निफ्टी 22,900 के करीब पहुंच गया।
Indian Stock Market: वैश्विक तनाव में आई मामूली कमी है, और राष्ट्रपति ट्रंप द्वारा ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई को फिलहाल टालने के फैसले बाजार को सहारा मिला। इससे कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आई और निवेशकों का भरोसा लौटा। आईटी, बैंकिंग और ऑटो सेक्टर के शेयरों में सबसे ज्यादा खरीदारी देखी गई।
Indian Stock Market: इससे पहले अमेरिका और ईरान के बीच संभावित बातचीत की खबरों के चलते एशियाई शेयर बाजारों में तेजी का रुख देखा गया है। दक्षिण कोरिया का प्रमुख सूचकांक KOSPI शुरुआती कारोबार में करीब 4.25 प्रतिशत तक उछल गया।
Indian Stock Market: पहले 15 मिनट में यह 196.33 अंकों की बढ़त के साथ 5,602.08 पर पहुंच गया। इससे पहले पिछले सत्र में इसमें 6 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई थी। वहीं जापान का निक्केई 225 सूचकांक भी मजबूती के साथ खुला और 870.22 अंक यानी 1.69 प्रतिशत बढ़कर 52,385.71 के स्तर पर पहुंच गया।
Indian Stock Market: गिफ्ट निफ्टी में भी जोरदार तेजी
इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ईरान के साथ बातचीत को लेकर किए गए दावों और सैन्य हमलों को पांच दिनों के लिए टालने के फैसले के बाद आज गिफ्ट निफ्टी (GIFT Nifty) में जोरदार तेजी देखी जा रही है। इंडेक्स 3.32 फीसदी उछलकर 23,215 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
Indian Stock Market: बता दें बीते दिन सोमवार को सेंसेक्स 1,836 अंक और निफ्टी 601 अंक गिरकर बंद हुए थे। उस समय होर्मुज स्ट्रेट (Strait of Hormuz) के बंद होने की आशंका और ईरान की चेतावनियों ने निवेशकों को सतर्क बना दिया था। हालांकि अब हालात में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


