MP News : इंदौर। त्योहारों के मद्देनजर शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह के निर्देश पर आदतन अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 16 बदमाशों को चिन्हित कर उन पर प्रतिबंधात्मक कदम उठाए गए हैं।
MP News : इस अभियान के तहत 5 कुख्यात अपराधियों को शहर और आसपास के जिलों से बाहर कर जिलाबदर कर दिया गया है। ये सभी लंबे समय से हत्या, मारपीट, धमकी और अवैध वसूली जैसे गंभीर अपराधों में शामिल रहे हैं और लगातार कार्रवाई के बावजूद अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे थे। वहीं, 11 अन्य बदमाशों को कड़ी निगरानी में रखा गया है।
MP News : उन्हें निर्धारित समय पर थाने में हाजिरी देने, आपराधिक गतिविधियों से दूर रहने और शांति भंग न करने के सख्त निर्देश दिए गए हैं। पुलिस अधिकारियों ने साफ किया है कि त्योहारों के दौरान किसी भी तरह की अव्यवस्था या गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सीधे गिरफ्तारी और जेल भेजने की कार्रवाई की जाएगी।

