Dhurandhar 2
Dhurandhar 2 BO Collection: मुंबई। रणवीर सिंह स्टारर बहुप्रतीक्षित एक्शन-थ्रिलर धुरंधर 2: द रिवेंज आज देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। सुबह से ही थिएटर्स के बाहर फैंस की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों से मिल रही जबरदस्त प्रतिक्रिया के साथ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है।
Dhurandhar 2 BO Collection: प्रीव्यू डे पर 75 करोड़ की कमाई
फिल्म का प्रीव्यू शो 18 मार्च शाम से शुरू हुआ था, जहां इसे शानदार रिस्पॉन्स मिला। ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रीव्यू डे पर दुनिया भर में करीब 75 करोड़ रुपये की कमाई हुई, जिसमें भारत से 52.75 करोड़ और ओवरसीज से 22.25 करोड़ शामिल हैं। भारत में नेट कलेक्शन लगभग 44 करोड़ रहा। हालांकि, कुछ थिएटर्स में तकनीकी दिक्कतों के कारण शो देर से शुरू हुए या कैंसिल होने पड़े, जिसके लिए निर्देशक आदित्य धर ने फैंस से माफी मांगी और रिफंड या हिंदी वर्जन में देखने का विकल्प देने की बात कही।
Dhurandhar 2 BO Collection: पहले दिन का कलेक्शन: 48.3 करोड़+ नेट
रिलीज के साथ ही फिल्म ने जोरदार शुरुआत की। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, पहले दिन (19 मार्च) का नेट कलेक्शन भारत में लगभग 4.3 करोड़ रुपये रहा। प्रीव्यू और पहले दिन को मिलाकर कुल नेट कलेक्शन 48.3 करोड़ रुपये हो गया है। वर्ल्डवाइड ग्रॉस अब तक 79.3 करोड़ रुपये पार कर चुका है। एडवांस बुकिंग में फिल्म ने इतिहास रच दिया बुक माई शो पर एक घंटे में 109 हजार टिकट्स बिके, जो भारतीय सिनेमा का अब तक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड है। इससे पहले 2024 की पुष्पा 2 ने एक घंटे में 107.65 हजार टिकट्स बेचे थे।
Dhurandhar 2 BO Collection: रणवीर का दमदार किरदार और ‘पिंडा’ ने खींचा ध्यान
फिल्म में रणवीर सिंह जसकीरत सिंह रांगी के रूप में नजर आ रहे हैं, जो आगे चलकर अंडरकवर एजेंट ‘हमजा अली मजारी’ बनकर दुश्मन देश में घुसपैठ करता है। उनका किरदार दमदार और इंटेंस बताया जा रहा है। फिल्म का एक और चर्चित किरदार ‘पिंडा’ है, जिसे उदयबीर संधू ने निभाया है। जसकीरत के बचपन के दोस्त ‘पिंडा’ अपराध की दुनिया में कदम रखता है और ड्रग डीलिंग में शामिल हो जाता है। दोनों दोस्तों का आमना-सामना इमोशनल और टकराव से भरा है, जो दर्शकों को खूब भा रहा है।
Dhurandhar 2 BO Collection: ‘बड़े साहब’ यानी दाऊद इब्राहिम का किरदार
फिल्म में ‘बड़े साहब’ का किरदार दानिश इकबाल ने निभाया है, जो दाऊद इब्राहिम पर आधारित है। निर्देशक आदित्य धर ने इस किरदार को लेकर पूरी फिल्म तक सस्पेंस बनाए रखा था। दानिश ने टाइम्स नाउ से बातचीत में कहा, “मुझे दो महीने पहले तक नहीं पता था कि मैं बड़े साहब का किरदार निभा रहा हूं। आदित्य ने बहुत सारी बातें सीक्रेट रखी थीं। मुझे दाऊद का किरदार निभाने का एहसास था, लेकिन बड़े साहब दाऊद ही हैं, इस पर 100% कॉन्फिडेंट नहीं था।”
फिल्म का एक्शन, इमोशंस और रणवीर की परफॉर्मेंस दर्शकों को थिएटर्स की ओर खींच रही है। शुरुआती ट्रेंड्स से लगता है कि धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर लंबे समय तक राज कर सकती है।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


