PM Modi Israel Visit
PM Modi Israel Visit: नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इज़राइल दौरे के दूसरे दिन गुरुवार को याद वाशेम पहुंचकर नाजी शासन में मारे गए 60 लाख यहूदियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने होलोकॉस्ट स्मारक में ‘बुक ऑफ नेम्स’ हॉल का भी अवलोकन किया और पीड़ितों की स्मृति में पुष्पांजलि दी। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने इसे मानवता के खिलाफ हुए अत्याचारों के प्रति सम्मान और बेहतर भविष्य के संकल्प का प्रतीक बताया।
PM Modi Israel Visit: इसके बाद प्रधानमंत्री ने इज़राइल के राष्ट्रपति इसहाक हर्ज़ोग (Isaac Herzog) से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने शिक्षा, स्टार्टअप, नवाचार, कृषि और तकनीक के क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की। प्रेसिडेंशियल गार्डन में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत दोनों ने पौधारोपण भी किया। प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति को भारत आने का आमंत्रण दिया।
PM Modi Israel Visit: दौरे के दौरान पीएम मोदी ने नेसेट (Knesset) को भी संबोधित किया और भारत-इज़राइल संबंधों को ऐतिहासिक व मजबूत बताया। उन्होंने 7 अक्टूबर के हमले में मारे गए लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि भारत हर परिस्थिति में इज़राइल के साथ खड़ा है। उनकी दो दिवसीय राजकीय यात्रा दोनों देशों की रणनीतिक साझेदारी को नई दिशा देने वाली मानी जा रही है।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


