Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Raipur City News : भारत ‘ए’ टीम में छत्तीसगढ़ के आयुष पांडे का चयन, श्रीलंका दौरे पर दिखाएंगे बल्लेबाजी का दम

Asian News
Raipur City News: Chhattisgarh’s Ayush Pandey selected for India A team, Sri Lanka tour.
X

Raipur City News: Chhattisgarh’s Ayush Pandey selected for India A team, Sri Lanka tour.

Raipur City News : रायपुर। छत्तीसगढ़ के युवा बल्लेबाज आयुष पांडे का चयन श्रीलंका दौरे के लिए भारत ‘ए’ टीम में हुआ है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) द्वारा घोषित टीम में शामिल होकर आयुष ने राज्य के क्रिकेट जगत को गौरवान्वित किया है। घरेलू क्रिकेट में लगातार शानदार प्रदर्शन के दम पर उन्होंने चयनकर्ताओं का भरोसा जीता है और अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा।

Raipur City News : भारत ‘ए’ टीम की कप्तानी ध्रुव जुरेल को सौंपी गई है, जबकि देवदत्त पडिक्कल उपकप्तान बनाए गए हैं। टीम में साई सुदर्शन, ऋतुराज गायकवाड़, एन. जगदीशन, हर्ष दुबे, यश ठाकुर, अंशुल कंबोज और शैक रशीद जैसे प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को भी शामिल किया गया है।

Raipur City News : 22 साल के बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज आयुष पांडे ने पिछले कुछ वर्षों में घरेलू क्रिकेट में शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपनी अलग पहचान बनाई है। रणजी ट्रॉफी में लगातार बेहतरीन प्रदर्शन के कारण वे चयनकर्ताओं की नजर में आए। अब तक 19 प्रथम श्रेणी मैचों की 34 पारियों में उन्होंने 1430 रन बनाए हैं। उनका औसत 47.66 रहा है। इस दौरान उन्होंने चार शतक और पांच अर्धशतक जड़े हैं, जबकि उनका सर्वोच्च स्कोर 211 रन है।

Raipur City News : हाल ही में रणजी ट्रॉफी में दिल्ली के खिलाफ खेली गई 183 रन की शानदार पारी ने उन्हें विशेष पहचान दिलाई। इस पारी में उन्होंने धैर्य और आक्रामकता का बेहतरीन संतुलन दिखाते हुए अपनी बल्लेबाजी क्षमता का परिचय दिया था।

Raipur City News : विजय हजारे ट्रॉफी में भी आयुष ने उपयोगी पारियां खेलते हुए 78 और 49 रन बनाए। सीमित ओवरों के क्रिकेट में भी उनके प्रदर्शन ने प्रभावित किया है। भारत ‘ए’ टीम में चयन को उनके क्रिकेट करियर का महत्वपूर्ण पड़ाव माना जा रहा है। श्रीलंका दौरे पर अच्छा प्रदर्शन कर वे भारतीय सीनियर टीम की दावेदारी को और मजबूत करने की कोशिश करेंगे।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019