Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

cockroaches: इस देश में जुटे 1 लाख से ज्यादा विदेशी कॉकरोच, कीमत करीब 2 करोड़

Asian News
over-100000-foreign-cockroaches-seized-in-australia
X

over-100000-foreign-cockroaches-seized-in-australia

cockroaches: सिडनी/बाथुर्स्ट। ऑस्ट्रेलिया में वन्यजीव संरक्षण से जुड़ी अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई में अधिकारियों ने 1 लाख से अधिक जीवित विदेशी (एग्जॉटिक) कॉकरोच बरामद किए हैं। इन कॉकरोचों की अनुमानित कीमत करीब 2 करोड़ रुपये बताई जा रही है। यह कार्रवाई पश्चिमी सिडनी के निकट बाथुर्स्ट क्षेत्र में की गई।

cockroaches: ऑस्ट्रेलिया के जलवायु परिवर्तन, ऊर्जा, पर्यावरण एवं जल विभाग (DCCEEW) के अनुसार बरामद किए गए कॉकरोचों में डुबिया कॉकरोच और मेडागास्कर हिसिंग कॉकरोच जैसी प्रजातियां शामिल हैं। इन प्रजातियों का ऑस्ट्रेलिया में आयात कानूनी रूप से प्रतिबंधित है। इसके अलावा इन्हें पालना, प्रजनन करना या बेचने की भी अनुमति नहीं है।

cockroaches: विभाग का कहना है कि विदेशी कॉकरोचों के पर्यावरणीय प्रभाव का अभी पूरी तरह आकलन नहीं किया गया है, लेकिन इनके कारण रोग फैलने का खतरा बढ़ सकता है। साथ ही यह देशी वन्यजीवों और कृषि क्षेत्र के लिए भी नुकसानदायक साबित हो सकते हैं।

cockroaches: अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि बरामद सभी कॉकरोचों को निर्धारित प्रक्रिया के तहत नष्ट किया जाएगा। विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया की जैव विविधता की सुरक्षा और पर्यावरण कानूनों का पालन सुनिश्चित करना उनकी प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने बताया कि विदेशी कॉकरोचों के अवैध प्रजनन और व्यापार पर लगातार नजर रखी जा रही है।

cockroaches: विभाग ने पालतू जीवों के व्यापार से जुड़े लोगों और शौकिया पालकों को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि कोई व्यक्ति डुबिया या मेडागास्कर हिसिंग कॉकरोच जैसी प्रतिबंधित प्रजातियों को रखता, उनका प्रजनन करता या उनका व्यापार करता पाया गया तो उन्हें जब्त कर लिया जाएगा। ऐसे मामलों में संघीय कानून के तहत जुर्माना और अन्य कानूनी कार्रवाई भी हो सकती है।

cockroaches: अधिकारियों ने सरीसृप (रेप्टाइल) पालने वाले लोगों से अपील की है कि वे डुबिया कॉकरोच के बजाय क्रिकेट और स्थानीय लकड़ी के कॉकरोच जैसे कानूनी विकल्पों का उपयोग फीडर के रूप में करें।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019