Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : बजट में जल संसाधन विभाग को मिली बड़ी सौगात : गंगरेल, सोंढुर, रूद्री बैराज सहित कई परियोजनाएं होंगे सुदृढ़

Asian News
CG News
X

CG News

CG News : रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के बजट 2026-27 में धमतरी जिले की जल संसाधन परियोजनाओं को मजबूत करने के लिए विशेष वित्तीय प्रावधान किया गया है। राज्य सरकार द्वारा जल संसाधन विभाग के तहत कई महत्वपूर्ण सिंचाई और बांध सुरक्षा कार्यों को स्वीकृति दी गई है। इन परियोजनाओं से धमतरी के साथ-साथ कांकेर और बालोद जिलों में सिंचाई क्षमता बढ़ेगी, तट संरक्षण मजबूत होगा और जल प्रबंधन व्यवस्था अधिक सुरक्षित और प्रभावी बनेगी। जिले के प्रमुख जलाशयों जैसे रविशंकर सागर (गंगरेल बांध), मुरूमसिल्ली बांध, सोंदूर जलाशय और न्यू रूद्री बैराज में संरचनात्मक सुदृढ़ीकरण, तट सुरक्षा और बांध संरक्षण से जुड़े कार्य किए जाएंगे।

CG News : गंगरेल बांध में ठेमली आईलैंड निर्माण के लिए ₹200 लाख का प्रावधान किया गया है। इसके अलावा एपॉक्सी ग्राउटिंग और हाई प्रेशर वाटर जेट से वीपीडी सफाई कार्य के लिए ₹490 लाख खर्च किए जाएंगे, जिससे बांध की सुरक्षा और आयु बढ़ेगी। महानदी के बाएं तट पर गंगरेल से मरादेव तक गाइड वाल निर्माण के लिए ₹500 लाख खर्च किए जाएंगे, जिससे तट कटाव पर प्रभावी नियंत्रण होगा और ग्रामीणों की कृषि भूमि सुरक्षित रहेगी।

CG News : मुरूमसिल्ली बांध में डेम प्रोफाइल रिसेक्शनिंग के लिए ₹500 लाख और स्टोन पिचिंग कार्य के लिए ₹445 लाख की राशि स्वीकृत की गई है, जिससे बांध की संरचनात्मक स्थिरता मजबूत होगी। सोंदूर जलाशय में एप्रोच रोड नवीनीकरण और पुलिया निर्माण पर ₹500 लाख तथा डाउनस्ट्रीम प्रोटेक्शन वाल निर्माण पर ₹500 लाख खर्च किए जाएंगे, जिससे आवागमन सुविधाजनक और सुरक्षित बनेगा। न्यू रूद्री बैराज के डाउनस्ट्रीम क्षेत्र में स्पील चैनल की सफाई तथा दोनों तटों पर प्रोटेक्शन वाल निर्माण और ग्राम सदी क्षेत्र में अतिरिक्त सुरक्षा दीवार निर्माण के लिए ₹500-500 लाख का प्रावधान किया गया है।

CG News : कांकेर जिले के दुधावा बांध में आउटफॉल चैनल के दोनों ओर गाइड वाल निर्माण के लिए ₹800 लाख और स्लूस बैरल में एपॉक्सी ग्राउटिंग के लिए ₹300 लाख खर्च किए जाएंगे, जिससे जल निकासी व्यवस्था बेहतर होगी और बाढ़ जोखिम कम होगा। बालोद जिले में महानदी प्रदायक नहर की सुरई, सोहपुर और लिमोरा शाखा में लाइनिंग और जीर्णोद्धार कार्य के लिए ₹1000 लाख तथा फागुंदाह शाखा नहर और माइनरों में पक्के निर्माण कार्य के लिए ₹1000 लाख का प्रावधान किया गया है। इससे जल अपव्यय कम होगा और टेल-एंड क्षेत्रों तक सिंचाई पानी की उपलब्धता सुनिश्चित होगी।

CG News : इन परियोजनाओं से हजारों हेक्टेयर कृषि भूमि को नियमित सिंचाई सुविधा मिलेगी, जिससे फसल उत्पादन और किसानों की आय में वृद्धि होगी। नहरों की लाइनिंग और संरचनात्मक सुधार से जल संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा। तट कटाव की समस्या कम होगी और नदी किनारे बसे गांवों की भूमि और आवास सुरक्षित रहेंगे। बांधों की तकनीकी मरम्मत और ग्राउटिंग कार्यों से दीर्घकालीन संरचनात्मक सुरक्षा सुनिश्चित होगी। साथ ही इन निर्माण कार्यों से स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

CG News : कलेक्टर अभिनाश मिश्रा ने कहा कि बजट 2026-27 में स्वीकृत ये सभी कार्य जिले की दीर्घकालीन जल प्रबंधन रणनीति का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सभी कार्यों में गुणवत्ता, पारदर्शिता और समयबद्धता का विशेष ध्यान रखा जाए ताकि किसानों और ग्रामीणों को जल्द से जल्द इसका लाभ मिल सके।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019