PM Modi Instagram
PM Modi Instagram: नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया की दुनिया में नया इतिहास रच दिया है। इंस्टाग्राम पर उनके फॉलोअर्स की संख्या 10 करोड़ के पार पहुंच गई है, जिससे वह इस मुकाम तक पहुंचने वाले दुनिया के पहले नेता बन गए हैं। वर्ष 2014 में इंस्टाग्राम से जुड़ने के बाद पिछले दस वर्षों में उनकी डिजिटल लोकप्रियता लगातार बढ़ी है। आधिकारिक कार्यक्रमों, विदेश दौरों, सांस्कृतिक झलकियों और व्यक्तिगत संदेशों के जरिए उन्होंने करोड़ों लोगों से सीधा संवाद स्थापित किया है।
PM Modi Instagram: दुनिया भर के नेताओं की तुलना में भी उनकी बढ़त उल्लेखनीय है। डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) के लगभग 4.3 करोड़ फॉलोअर्स हैं, जबकि प्रबोवो सुबियांटो (Prabowo Subianto), लुइज़ इनासियो (Luiz Inacio), लूला दा सिल्वा (Lula da Silva), रेसेप तैय्यप एर्दोगन (Recep Tayyip Erdogan) और जेवियर मिलेई (Javier Milei) जैसे नेताओं के आंकड़े भी उनसे काफी पीछे हैं। दिलचस्प बात यह है कि कई शीर्ष वैश्विक नेताओं के संयुक्त फॉलोअर्स भी पीएम मोदी की संख्या से कम हैं।

PM Modi Instagram: देश के भीतर भी उनकी डिजिटल पकड़ मजबूत है। योगी आदित्यनाथ और राहुल गांधी जैसे नेताओं की तुलना में उनकी पहुंच कहीं अधिक है। इस बीच, इज़राइल दौरे पर प्रधानमंत्री मोदी ने नेसेट (Knesset) को संबोधित किया और वहां सम्मानित भी हुए। PM मोदी की इस उपलब्धि से साफ़ है कि सोशल मीडिया आज कूटनीति, जनसंपर्क और वैश्विक नेतृत्व का महत्वपूर्ण माध्यम बन चुका है।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


