Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

MP News : परीक्षा के दबाव ने ली जान, 12वीं के छात्र ने तीसरी मंजिल से कूदकर दी जान

MP News
X

MP News : ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में परीक्षा तनाव की एक दर्दनाक घटना सामने आई है। झांसी रोड थाना क्षेत्र के हरिशंकर पुरम स्थित सांई नगर फेस-2 में 12वीं के 18 वर्षीय छात्र उत्कर्ष उर्फ कृष्णा गुप्ता ने घर की तीसरी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि छात्र के बोर्ड परीक्षा चल रहे थे और वह पिछले वर्ष भी 12वीं में असफल हो गया था, जिसके बाद इस साल दोबारा परीक्षा दे रहा था।

MP News : परिवार के अनुसार, छात्र ने सुबह माता-पिता के साथ नाश्ता किया और पढ़ाई करने की बात कहकर छत पर चला गया। कुछ ही देर बाद गिरने की तेज आवाज सुनाई दी। बाहर आकर देखा तो वह खून से लथपथ जमीन पर पड़ा था। परिजन उसे तुरंत जयारोग्य हॉस्पिटल के ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस को छत की बाउंड्री पर छात्र की किताब मिली है।

MP News : प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि परीक्षा परिणाम को लेकर मानसिक दबाव में उसने यह कदम उठाया होगा। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। यह घटना एक बार फिर परीक्षा के तनाव और अभिभावकों-समाज की अपेक्षाओं के बीच युवाओं पर बढ़ते दबाव को उजागर करती है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019