CG Crime : बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में सर्राफा व्यापारी से करीब 3 करोड़ रुपये के सोने और नकदी की लूट मामले में बड़ी सफलता मिली है। बिलासपुर पुलिस और उत्तर प्रदेश एटीएस की संयुक्त कार्रवाई में चार आरोपियों को मिर्जापुर से गिरफ्तार कर लिया गया है।
CG Crime : घटना बीते मंगलवार रात की है। राजकिशोर नगर निवासी ज्वेलर संतोष तिवारी दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। वसंत विहार चौक से महज 500 मीटर पहले बदमाशों ने पिस्टल दिखाकर उन्हें रोका। पूर्व पुलिसकर्मी रहे तिवारी ने हिम्मत दिखाते हुए एक आरोपी को पकड़ लिया, लेकिन दूसरे बदमाश ने हथौड़े से हमला कर दिया। आरोपी कार समेत फरार हो गए। कार में लगभग 2.2 किलो सोने के जेवर, 350 ग्राम कच्चा सोना, 100 ग्राम बारीक सोना और 3.50 लाख रुपये नकद रखे थे। कुल कीमत करीब 3 करोड़ रुपये आंकी गई।
CG Crime : आरोपी पहले व्यापारी की क्विड कार से भागे, फिर उर्तुम के पास गाड़ी बदलकर स्कॉर्पियो और बाद में आई20 से उत्तर प्रदेश की ओर निकल गए। जांच में सामने आया कि इस्तेमाल की गई गाड़ियां और बाइक चोरी की थीं। एक बाइक की रिपोर्ट अंबिकापुर के मैनपाट थाने में दर्ज थी।
CG Crime : मोबाइल ट्रैकिंग से खुला राज-
दो माह पहले जबड़ापारा में लूट की कोशिश में गिरफ्तार गगनदीप बंसल से मिले सुराग ने पुलिस को दिशा दी। तकनीकी जांच में एक संदिग्ध मोबाइल नंबर घटनास्थल के पास सक्रिय मिला। सीएसपी निमितेश सिंह की टीम ने ट्रैकिंग के जरिए उर्तुम तक पहुंचकर व्यापारी की कार बरामद की और सूचना यूपी एटीएस को दी।
CG Crime : मिर्जापुर में दबोचे गए आरोपी-
मिर्जापुर के अहिरौरा थाना क्षेत्र में नाकेबंदी कर चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आईजी रामगोपाल गर्ग ने खुद इस ऑपरेशन की मॉनिटरिंग की। एसएसपी रजनेश सिंह भी लगातार टीमों के संपर्क में रहे। कुल 10 टीमें जांच में लगी थीं, जिनमें तीन टीमें तकनीकी साक्ष्य जुटाने में सक्रिय थीं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने पहले ज्वेलर की रेकी की थी और पूरी योजना के साथ वारदात को अंजाम दिया। फिलहाल सोना और नकदी बरामद करने की प्रक्रिया जारी है। आरोपियों को ट्रांजिट रिमांड पर लाकर आगे पूछताछ की जाएगी।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


