Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Dhurandhar 2 में इस बार कम होगा खूनी खेल? सेंसर बोर्ड डिटेल्स आई सामने, रनटाइम घटा, रेटिंग बदली

Asian News
Dhurandhar 2
X

Dhurandhar 2

Dhurandhar 2 : मुंबई। धुरंधर 2: द रिवेंज ईद के मौके पर 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। निर्देशक आदित्य धर की इस बहुप्रतीक्षित फिल्म को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है। पहले भाग की सफलता के बाद इसके सीक्वल का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा था। अब सेंसर बोर्ड की ताजा जानकारी ने फिल्म को लेकर नई चर्चा छेड़ दी है।

Dhurandhar 2 : पहले पार्ट से थोड़ी कम लंबी

सीबीएफसी की वेबसाइट के अनुसार फिल्म को 9 फरवरी को प्रमाणपत्र जारी किया गया। इसका रनटाइम 3 घंटे 28 मिनट है, जो पहले भाग से लगभग 6 मिनट कम है। गौरतलब है कि पहली फिल्म धुरंधर की अवधि 3 घंटे 34 मिनट थी। लंबी अवधि के बावजूद दर्शकों ने उसे पसंद किया था और वह बॉक्स ऑफिस पर सफल रही थी।

Dhurandhar 2 : रेटिंग में बड़ा बदलाव

पहली फिल्म को सेंसर बोर्ड से ‘A’ प्रमाणपत्र मिला था, क्योंकि उसमें हिंसा और खून-खराबे के कई तीखे दृश्य थे। इस बार ‘धुरंधर 2’ को U/A 16+ रेटिंग दी गई है। इससे संकेत मिलता है कि फिल्म में हिंसा को अपेाकृत संतुलित रखा गया है या उसे अलग अंदाज में प्रस्तुत किया गया है। रेटिंग में बदलाव से यह भी माना जा रहा है कि फिल्म इस बार ज्यादा व्यापक दर्शक वर्ग तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।

Dhurandhar 2 : ईद पर बॉक्स ऑफिस मुकाबला

ईद के मौके पर ‘धुरंधर 2’ का सीधा मुकाबला साउथ सुपरस्टार यश की फिल्म टॉक्सिक से होगा। त्योहार के अवसर पर दो बड़ी फिल्मों की टक्कर बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रतिस्पर्धा का संकेत दे रही है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019