Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Crime : दोहरा हत्याकांड की गुत्थी सुलझी, बुजुर्ग दंपत्तियों को बनाते थे निशाना, 3 आरोपी गिरफ्तार

CG Crime : दोहरा हत्याकांड की गुत्थी सुलझी, बुजुर्ग दंपत्तियों को बनाते थे निशाना, 3 आरोपी गिरफ्तार
X

CG Crime: Double murder mystery solved; elderly couples were targeted; 3 accused arrested.

CG Crime : सक्ती/मालखरौदा। मालखरौदा पुलिस ने बहुचर्चित सेंदुरस दोहरा हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपियों ने पुरानी रंजिश और लूट की नीयत से बुजुर्ग दंपत्ति की निर्मम हत्या की थी। इस कार्रवाई के साथ ही करीब दो साल पुराने मुक्ता डबल मर्डर कांड की गुत्थी भी सुलझ गई है।

CG Crime : पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों में रूपचरण यादव, देवकुमार यादव और चोरी का सोना खरीदने वाला बाबूलाल साहू शामिल हैं। जांच में पता चला कि आरोपियों ने घर में सो रहे पुरषोत्तम खुंटे और उसकी पत्नी गुहरीन बाई खुंटे पर लोहे की रॉड से सिर और चेहरे पर ताबड़तोड़ हमला किया। वारदात में दंपत्ति की मौके पर ही मौत हो गई।

CG Crime : हत्या के बाद आरोपी नकदी और सोने का हार लूटकर फरार हो गए थे। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने मोबाइल सिम, कॉल डिटेल रिकॉर्ड और अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों का विश्लेषण किया। तकनीकी जांच के आधार पर आरोपियों तक पहुंच बनाई गई। पूछताछ में तीनों आरोपियों ने हत्या और लूट की वारदात को स्वीकार कर लिया।

CG Crime : मुक्ता डबल मर्डर केस से जुड़े तार-

पुलिस जांच में यह भी खुलासा हुआ कि 31 जुलाई 2024 को हुए मुक्ता डबल मडर्र और सेंदुरस हत्याकांड का तरीका एक जैसा था। दोनों मामलों में आरोपी सूने मकानों में रह रहे बुजुर्ग दंपत्तियों को निशाना बनाते थे और हत्या के बाद लूटपाट कर फरार हो जाते थे। इसी समान पैटर्न ने पुलिस को दोनों मामलों की कड़ियां जोड़ने में मदद की।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1), 331(8), 309(2), 238, 317(2) और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर भेज दिया गया है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019