Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Modi government 12 years : मोदी सरकार के 12 साल पूरे: जगन्नाथ मंदिर में विशेष हवन-पूजन, काली मंदिर में पूजा..शाम को खारून तट पर राजेश मूणत करेंगे आरती

Asian News
Modi government 12 years : मोदी सरकार के 12 साल पूरे: जगन्नाथ मंदिर में विशेष हवन-पूजन, काली मंदिर में पूजा..शाम को खारून तट पर राजेश मूणत करेंगे आरती
X

Modi government 12 years : रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार 10 जून को छत्तीसगढ़ के सभी विधानसभा क्षेत्रों में मंदिरों में पूजा-अर्चना, अनुष्ठान और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए।

Modi government 12 years : मंदिरों में विशेष पूजन

राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के कई प्रमुख धार्मिक स्थलों में विशेष पूजा-पाठ की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। भाजपा संगठन ने इस आयोजन को सेवा, सुशासन और जनकल्याण के 12 वर्षों की उपलब्धियों से जोड़ते हुए व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित करने की योजना बनाई है।

Modi government 12 years : रायपुर की तीनों विधानसभा सीटों पर अलग-अलग आयोजन

रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र में विधायक पुरंदर मिश्रा के नेतृत्व में सुबह 9 बजे जगन्नाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की। वहीं रायपुर दक्षिण में विधायक सुनील सोनी काली माता मंदिर में धार्मिक कार्यक्रम में शामिल हुए। दूसरी ओर रायपुर पश्चिम में विधायक राजेश मूणत की पहल पर शाम 6 बजे खारुन नदी तट पर विशेष आरती का आयोजन रखा गया है।

Modi government 12 years : पूजा के बाद जनसंपर्क अभियान

धार्मिक आयोजनों के समापन के बाद विभिन्न क्षेत्रों में जनसंपर्क और संगठनात्मक गतिविधियां भी संचालित की जाएंगी। भाजपा का उद्देश्य केंद्र सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को आम लोगों तक पहुंचाना तथा कार्यकर्ताओं के माध्यम से जनसंवाद को मजबूत करना है।

Modi government 12 years : जगन्नाथ मंदिर में विशेष हवन-पूजन

राजधानी रायपुर के उत्तर विधानसभा क्षेत्र में विधायक पुरंदर मिश्रा की अगुवाई में जगन्नाथ मंदिर में विशेष हवन-पूजन संपन्न हुआ, जहां 12 वर्ष के कार्यकाल के प्रतीक स्वरूप 12 ब्राह्मणों का सम्मान भी किया गया। जगन्नाथ मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विशेष हवन एवं पूजा-अर्चना की गई।

Modi government 12 years : इस अवसर पर रायपुर उत्तर के विधायक पुरंदर मिश्रा के साथ अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष अमरजीत छाबड़ा, फिल्म विकास निगम की अध्यक्ष मोना सेन सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019