UK
UK: देहरादून: देहरादून में बुधवार सुबह जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से कोर्ट परिसर में भारी हड़कंप मच गया। धमकी भरा ईमेल जिला जज के आधिकारिक ईमेल पर प्राप्त हुआ, जिसमें कोर्ट परिसर में विस्फोटक लगाए जाने और उसे उड़ाने की बात कही गई। कुछ रिपोर्टों में ईमेल में “पाकिस्तान जिंदाबाद” जैसे शब्द भी शामिल थे।
UK: खबर मिलते ही पुलिस की बड़ी टीम मौके पर पहुंची। कोर्ट परिसर को तुरंत खाली कराया गया, सभी जजों, अधिवक्ताओं और कर्मचारियों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। चारों ओर बैरिकेडिंग की गई और बम निरोधक दस्ता (BDS) तथा डॉग स्क्वॉड ने पूरे परिसर की सघन तलाशी शुरू की। शुरुआती जांच में ईमेल के स्रोत को देखते हुए पुलिस और खुफिया एजेंसियां इसे किसी पाकिस्तानी संगठन से जोड़कर देख रही हैं।
UK: उत्तराखंड के न्यायालय को मिली तीसरी धमकी है। सोमवार को नैनीताल, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग आदि में और मंगलवार को हरिद्वार, टिहरी, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा समेत कई जिलों के कोर्ट को इसी तरह के ईमेल मिले थे। तीन दिनों में अब तक 8 से अधिक जिला न्यायालय प्रभावित हो चुके हैं।
UK: पिछली सभी जांचों में कोई संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक नहीं मिला, जिससे इसे असामाजिक तत्वों की शरारत या अफवाह फैलाने की कोशिश माना जा रहा है। हालांकि, पुलिस ने सभी मामलों में गहन जांच शुरू कर दी है। फिलहाल कोर्ट कार्य प्रभावित रहा और जांच जारी है।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


