Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : आधी रात गूंजा धमाका, सिलेंडर ब्लास्ट में SECL डिप्टी मैनेजर की दर्दनाक मौत

CG News: Explosion resounded at midnight, SECL deputy manager dies tragically in cylinder blast
X

CG News: Explosion resounded at midnight, SECL deputy manager dies tragically in cylinder blast

CG News : कोरिया। जिले में शनिवार देर रात हुए भीषण गैस सिलेंडर विस्फोट ने पूरे इलाके को दहला दिया। एसईसीएल चरचा कॉलरी क्षेत्र के चाइना ब्लॉक स्थित एक आवासीय क्वार्टर में हुए धमाके में एसईसीएल के डिप्टी मैनेजर के. वी. नंदन की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद कॉलरी क्षेत्र में मातम का माहौल है।

CG News : प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रात करीब 11:30 बजे अचानक जोरदार विस्फोट हुआ, जिसकी आवाज काफी दूर तक सुनाई दी। धमाका इतना शक्तिशाली था कि आसपास के लोग घबराकर घरों से बाहर निकल आए। कुछ देर के लिए पूरे इलाके में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया।

CG News : घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासनिक अधिकारी और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंचे। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण गैस सिलेंडर ब्लास्ट माना जा रहा है, हालांकि अधिकारियों ने विस्तृत जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल को सुरक्षा घेरे में लेकर फोरेंसिक और तकनीकी विशेषज्ञों की मदद से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

CG News : बताया जा रहा है कि के. वी. नंदन एसईसीएल के अनुभवी और सम्मानित अधिकारियों में गिने जाते थे। उनकी अचानक हुई मौत की खबर से विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों और परिजनों में गहरा शोक है। सहकर्मियों ने उन्हें कर्तव्यनिष्ठ और सौम्य व्यक्तित्व का अधिकारी बताते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। फिलहाल प्रशासन हादसे के वास्तविक कारणों की जांच में जुटा है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019