CG News : जांजगीर-चांपा। जिले में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। इकलौते बेटे की असमय मौत से टूट चुके दंपति ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सोमवार सुबह घर के पास पेड़ पर दोनों के शव एक साथ फंदे से लटके मिले, जिससे पूरे गांव में मातम छा गया। यह मामला धरदेई गांव का है, जो शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के अंतर्गत आता है।
CG News : मृतकों की पहचान रमाबाई पटेल 47 वर्ष और कृष्णा पटेल 48 वर्ष के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, कुछ दिन पहले ही दंपति के इकलौते बेटे की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। बेटे की अचानक हुई मौत से दोनों गहरे सदमे में थे। ग्रामीणों का कहना है कि हादसे के बाद से वे बेहद चुप-चुप और गुमसुम रहने लगे थे।
CG News : सोमवार सुबह जब ग्रामीणों ने पेड़ पर दोनों के शव लटके देखे तो तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को नीचे उतारकर पंचनामा कार्रवाई की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


