Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़
CG Assembly Budget Session: 24 फरवरी को पेश होगा छत्तीसगढ़ का बजट, वित्त मंत्री ओपी बोले- विजन 2047 पर फोकस, ज्ञान-गति के बाद इस बार भी नया थीम होगा

CG Assembly Budget Session
CG Assembly Budget Session
CG Assembly Budget Session: रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार का बजट 24 फरवरी को विधानसभा में पेश किया जाएगा। इसकी जानकारी वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दी है। बता दें कि, बजट सत्र 23 फरवरी से शुरू होगा जो 20 मार्च तक चलेगा। इस दौरान कुल 15 बैठकें होंगी। सत्र के पहले दिन राज्यपाल रमेन डेका सदन को संबोधित करेंगे। उनके अभिभाषण के साथ ही बजट सत्र की शुरुआत होगी।
CG Assembly Budget Session: वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि इस बार का बजट महिलाओं, युवाओं और किसानों को ध्यान में रखकर तैयार किया जा रहा है। इसमें सभी वर्गों को ध्यान रखा गया है। उन्होंने बताया कि सरकार की प्राथमिकता है कि बजट के माध्यम से प्रदेश के विकास को गति मिले और जनहितकारी योजनाओं को और मजबूत किया जाए।
Next Story


