Bangladesh PM Oath
Bangladesh PM Oath: नई दिल्ली: बांग्लादेश में राजनीतिक बदलाव का नया अध्याय शुरू होने जा रहा है। बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) की भारी जीत के बाद पार्टी अध्यक्ष तारिक रहमान 17 फरवरी को प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। यह समारोह ढाका के संसद भवन के साउथ प्लाजा में आयोजित होगा। अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार मुहम्मद यूनुस ने इस ऐतिहासिक मौके के लिए भारत समेत 13 देशों के नेताओं को निमंत्रण भेजा है।
Bangladesh PM Oath: आमंत्रित देशों में भारत, चीन, पाकिस्तान, सऊदी अरब, तुर्की, संयुक्त अरब अमीरात, कतर, मलेशिया, ब्रुनेई, श्रीलंका, नेपाल, मालदीव और भूटान शामिल हैं। सुबह मुख्य चुनाव आयुक्त नवनिर्वाचित सांसदों को शपथ दिलाएंगे, जबकि शाम को तारिक रहमान और उनकी कैबिनेट की शपथ होगी।
Bangladesh PM Oath: बीएनपी ने 12 फरवरी को हुए आम चुनाव में दो-तिहाई बहुमत हासिल किया था। यह चुनाव शेख हसीना सरकार के तख्तापलट के बाद पहला था, जिसमें जमात-ए-इस्लामी मुख्य विपक्षी दल के रूप में उभरी। जीत के बाद बीएनपी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई संदेश के लिए धन्यवाद दिया और सोशल मीडिया पर लिखा कि वे आपसी सम्मान, क्षेत्रीय शांति के आधार पर भारत के साथ संबंध मजबूत करने को तैयार हैं। मोदी ने भी तारिक रहमान को शुभकामनाएं दी थीं।
Bangladesh PM Oath: पीएम मोदी के शामिल होने पर संशय है, क्योंकि उसी समय फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों भारत दौरे पर होंगे। भारत की ओर से लोकसभा स्पीकर ओम बिरला प्रतिनिधित्व करेंगे। यह समारोह बांग्लादेश में लोकतंत्र की नई शुरुआत का प्रतीक माना जा रहा है, जहां बीएनपी 20 वर्ष बाद सत्ता में लौट रही है।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


