TMC MP Abhishek Banerjee: सोनारपुर में टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी पर फेंके गए अंडे,पुलिस ने हेलमेट लगाकर सुरक्षित निकाला
TMC MP Abhishek Banerjee: कोलकाता। पश्चिम बंगाल के सोनारपुर स्थित कमराबाद इलाके में शनिवार को तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सांसद अभिषेक बनर्जी के दौरे के वक्त प्रदर्शनकारियों ने उनके खिलाफ नारेबाजी की तथा उन पर कच्चे अंडे फेंके। स्थिति तनावपूर्ण होने पर सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें हेलमेट पहनाकर सुरक्षा घेरे में वहां से बाहर निकाला।
TMC MP Abhishek Banerjee: जानकारी के अनुसार, अभिषेक बनर्जी चुनाव बाद हिंसा में प्रभावित एक टीएमसी कार्यकर्ता के परिवार से मिलने शनिवार शाम करीब साढ़े चार बजे कमराबाद पहुंचे थे। उनके पहुंचने से पहले ही इलाके में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और विपक्षी दल के समर्थक एकत्रित थे। विरोध प्रदर्शन के दौरान महिलाओं को भी आगे रखा गया था, जिनके हाथों में कच्चे अंडे थे।
TMC MP Abhishek Banerjee: प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, भारी विरोध को देखते हुए अभिषेक बनर्जी ने अपनी कार छोड़कर बाइक के माध्यम से इलाके में प्रवेश करने का प्रयास किया। हालांकि, पीड़ित कार्यकर्ता के घर से कुछ दूरी पहले ही प्रदर्शनकारियों ने उन्हें रोक लिया और उनके खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। इस दौरान अफरा-तफरी की स्थिति बन गई तथा सड़क पर दो मोटरसाइकिलें भी गिरा दी गईं। सुरक्षा कर्मियों ने तत्काल उन्हें हेलमेट पहनाकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।
TMC MP Abhishek Banerjee: घटना के बाद अभिषेक बनर्जी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि यह पूरी घटना राजनीतिक रूप से प्रायोजित थी। उन्होंने कहा कि उनके साथ हुई घटना लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत है। साथ ही उन्होंने दावा किया कि घटना के समय मौके पर पर्याप्त पुलिस बल मौजूद नहीं था।
TMC MP Abhishek Banerjee: विरोध प्रदर्शन में शामिल स्थानीय लोगों ने इलाके में विकास कार्यों की कमी को लेकर नाराजगी जताई। उनका कहना है कि पिछले 15 वर्षों में क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं का पर्याप्त विकास नहीं हुआ। लोगों ने खराब सड़कों, जलभराव और पेयजल संकट जैसी समस्याओं की कई बार जनप्रतिनिधियों और प्रशासन से शिकायतें की गईं, लेकिन समस्याओं का समाधान नहीं हुआ।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


