Raipur CIty Crime : रायपुर। राजधानी रायपुर में चोरों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि एक ही रात में तीन दुकानों को निशाना बनाकर लाखों रुपये की चोरी कर ली गई। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में शनिवार-रविवार की दरम्यानी रात बेखौफ चोरों ने ताले और छप्पर तोड़कर करीब 7 लाख रुपये नगद उड़ा लिए। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है।
Raipur CIty Crime : जानकारी के मुताबिक, लाभांडी निवासी 70 वर्षीय शिव कुमार वर्मा की पंडरी स्थित “लब-डब” कपड़े की दुकान से चोरों ने करीब 2 लाख 75 हजार रुपये चोरी किए। 31 जनवरी की रात दुकान बंद कर घर लौटने के बाद, 1 फरवरी की सुबह दुकान खोलने पर गल्ले का दराज खुला मिला और नगदी गायब थी। जांच में सामने आया कि चोर टिन शेड का छप्पर तोड़कर दुकान में दाखिल हुए थे।
Raipur CIty Crime : इसी इलाके में स्थित “नोवा फर्नीचर” दुकान को भी चोरों ने नहीं छोड़ा। यहां भी छप्पर तोड़कर भीतर घुसकर गल्ले से लगभग 1 लाख 40 हजार रुपये नगद चोरी कर लिए गए। तीसरी वारदात “डिजाइनर सेनिटेशन एंड हार्डवेयर” दुकान में हुई, जहां से करीब 2 लाख 85 हजार रुपये चोरी किए गए।
Raipur CIty Crime : तीनों दुकानों से कुल मिलाकर लगभग 7 लाख रुपये की नगदी चोरी होने की पुष्टि हुई है। घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों में आरोपी मुंह ढंककर दुकानों में घुसते और चोरी के बाद फरार होते साफ दिखाई दे रहे हैं।
Raipur CIty Crime : घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ित व्यापारियों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी हुई है।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


