UP Accident : अंबेडकरनगर। जिले के बेवाना थाना क्षेत्र में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर रविवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। दिल्ली से गोरखपुर की ओर जा रही एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर आगे चल रहे ट्रक में जा घुसी। हादसे में कार सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
UP Accident : यह दुर्घटना पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के 161 किलोमीटर पॉइंट के पास हुई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद आसपास के लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी और राहत कार्य में मदद की। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल अकबरपुर में भर्ती कराया।
UP Accident : मृतकों की पहचान विजय कुमार यादव (50 वर्ष), लक्ष्मी पत्नी मुकेश (40 वर्ष) और 6 वर्षीय मासूम वीर के रूप में हुई है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
