CG News : नारायणपुर। घोर नक्सल प्रभावित अबूझमाड़ क्षेत्र में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी मिली है। संयुक्त सर्च ऑपरेशन के दौरान घने जंगलों में छिपाकर रखा गया नक्सलियों का बड़ा डंप बरामद किया गया। कार्रवाई के दौरान प्रेशर कुकर से बना आईईडी भी मिला, जिसे आईटीबीपी की बीडीएस टीम ने मौके पर ही सुरक्षित तरीके से नष्ट कर दिया।
CG News : नारायणपुर पुलिस, डीआरजी और 53वीं वाहिनी आईटीबीपी की संयुक्त टीम ने ग्राम मडोड़ा से भोटोर के बीच सर्च ऑपरेशन चलाया था। तलाशी के दौरान जंगल के भीतर नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखा गया डंप सामने आया, जिसमें बड़ी मात्रा में डेटोनेटर, ड्रम, राशन और रोजमर्रा के उपयोग का सामान बरामद किया गया।
CG News : सुरक्षा बलों के अनुसार, यह डंप नक्सलियों द्वारा लंबे समय तक उपयोग और सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से तैयार किया गया था। समय रहते आईईडी को नष्ट किए जाने से संभावित बड़े हादसे को टाल दिया गया। क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन और तेज कर दिया गया है ताकि किसी अन्य विस्फोटक या नक्सली गतिविधि का पता लगाया जा सके।
