MP News : विदिशा/गुना। मध्य प्रदेश के गुना जिले में पुलिस ने नकली नोट छापने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए विदिशा के तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से नकली नोट छापने में इस्तेमाल किया जा रहा कलर प्रिंटर और अन्य सामग्री जब्त की गई है।
MP News : पुलिस के अनुसार, आरोपी गुना के आरोन कस्बे में एक दुकान से गुटखे का पाउच खरीदने पहुंचे थे। भुगतान के दौरान उन्होंने दुकानदार को 100 रुपये का नोट दिया, जिस पर दुकानदार को शक हुआ। नोट की जांच करने पर उसके नकली होने की आशंका पुख्ता हुई, जिसके बाद तत्काल स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई।
MP News : सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दुकानदार व स्थानीय लोगों की मदद से तीनों आरोपियों को घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। तलाशी के दौरान उनके पास से करीब 2,900 रुपये के नकली नोट बरामद किए गए।
MP News : पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और यह पता लगाने में जुटी है कि वे कब से नकली नोट छाप रहे थे और इनकी सप्लाई किन-किन इलाकों में की जा रही थी। मामले की विस्तृत जांच जारी है।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


