CG News : सरगुजा। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां कथित पुलिस प्रताड़ना से परेशान एक युवक ने आत्महत्या कर ली। लखनपुर थाना में पदस्थ प्रधान आरक्षक पन्नालाल के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मामला दर्ज किया गया है। मृतक की पहचान आशीष मिंज के रूप में हुई है।
CG News : परिजनों के आरोपों के अनुसार, प्रधान आरक्षक पन्नालाल ने आशीष मिंज से 50 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की थी। आरोप है कि रकम नहीं देने पर उसे उसकी प्रेमिका की आत्महत्या के मामले में झूठा फंसाने की धमकी दी जा रही थी। लगातार मिल रही धमकियों और मानसिक दबाव के चलते आशीष तनाव में था और अंततः उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
CG News : मामले की शिकायत के बाद वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर प्रारंभिक जांच की गई, जिसमें आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए गए। इसके बाद लखनपुर थाना में प्रधान आरक्षक के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का अपराध दर्ज किया गया है। घटना के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप है, जबकि परिजन दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच जारी है और दोष साबित होने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


