MP News : जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर में नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज (NSCBMC) से जुड़े एक पैरामेडिकल छात्र की आत्महत्या का मामला सामने आया है। 29 वर्षीय भानू माहोर ने अपने आवास की छत से कूदकर जान दे दी। वह दतिया जिले का निवासी था और मेडिकल कॉलेज में पैरामेडिकल कोर्स का 2019 बैच का छात्र बताया जा रहा है।
MP News : सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। प्रारंभिक जांच में आत्महत्या की कोई स्पष्ट वजह सामने नहीं आई है। पुलिस को घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट भी बरामद नहीं हुआ है, जिससे मामले को लेकर कई सवाल बने हुए हैं।
MP News : बताया जा रहा है कि भानू माहोर की इंटर्नशिप वर्ष 2025 में समाप्त होने वाली थी। पढ़ाई से जुड़ा दबाव या अन्य व्यक्तिगत कारण आत्महत्या की वजह हो सकते हैं, हालांकि पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है। फिलहाल पुलिस परिजनों और परिचितों से पूछताछ कर रही है और मामले के हर पहलू की जांच जारी है।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


