CG News : सूरजपुर। जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है। लटोरी चौकी क्षेत्र के शंकरपुर गांव में दो नकाबपोश युवकों ने पानी मांगने के बहाने घर में घुसकर 28 वर्षीय महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस सनसनीखेज वारदात में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है।
CG News : जानकारी के अनुसार शंकरपुर निवासी अमरसिंह गोंड फुटबॉल मैच देखने जरही गया हुआ था। इसी दौरान उसकी पत्नी हिरमेन सिंह घर में अकेली थी। दो नकाबपोश युवक बाइक से पहुंचे और घर के बाहर रुककर पानी मांगा। जैसे ही महिला पानी लेकर बाहर आई, आरोपियों ने अचानक उस पर चाकू से कई वार कर दिए और मौके से फरार हो गए।
CG News : महिला की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उसे तत्काल निजी वाहन से मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। डॉक्टरों के मुताबिक घायल महिला की हालत नाजुक बनी हुई है।
CG News : फिलहाल इस मामले में परिजनों की ओर से औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है, लेकिन घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने संज्ञान लेते हुए कागजी कार्रवाई शुरू कर दी है।
