MP Accident : ग्वालियर। ग्वालियर में घने कोहरे ने एक बार फिर जानलेवा रूप दिखाया। महाराजपुरा थाना क्षेत्र के बरेठा टोल के पास कार और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर में दो महिलाओं समेत चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए और मृतकों के शव गाड़ियों में फंस गए।
MP Accident : बताया जा रहा है कि कार भिंड से ग्वालियर आ रही थी, जबकि ट्रक ग्वालियर से भिंड की ओर जा रहा था। कोहरे के कारण दृश्यता कम होने से दोनों वाहन टकरा गए। मृतकों की पहचान कार चालक राहुल शर्मा, भूरे प्रजापति, ज्योति यादव और एक अन्य महिला के रूप में हुई है।
MP Accident : हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया और मर्ग कायम कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस फरार ट्रक चालक की तलाश में जुटी हुई है।
