CG News: मुंगेली। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में विकासखंड लोरमी के अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला लाखासार में पदस्थ सहायक शिक्षक लक्ष्मण कोलाम का शराब के नशे में स्कूल पहुंचने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।
CG News: वीडियो सामने आने के बाद शिक्षा विभाग ने मामले को गंभीरता से लिया और जांच कराई गई। प्रारंभिक जांच में आरोप सही पाए जाने पर जिला शिक्षा अधिकारी एल.पी. डाहिरे ने सहायक शिक्षक लक्ष्मण कोलाम को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।
CG News: बीईओ लोरमी ने घटना की पुष्टि करते हुए जिला शिक्षा अधिकारी को मौखिक सूचना दी थी और शिक्षक के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा की थी। जांच में यह स्पष्ट हुआ कि नशे की हालत में विद्यालय आना शासकीय सेवा नियमों का गंभीर उल्लंघन है, जिससे विद्यार्थियों की सुरक्षा और विभाग की साख दोनों प्रभावित होती हैं।
CG News: जिला शिक्षा अधिकारी ने इसे छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 3 (1, 2, 3) का उल्लंघन माना। इसके तहत छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (नियंत्रण, वर्गीकरण एवं अपील) नियम 1966 के नियम 09 (क) के अंतर्गत निलंबन की कार्रवाई की गई। निलंबन अवधि में शिक्षक का मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय, लोरमी निर्धारित किया गया है और वे नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते के पात्र होंगे।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


