UP News : कानपुर पुलिस ने दो अंतर्राष्ट्रीय चरस तस्कर को किया गिरफ्तार, 10 लाख रुपए की चरस बरामद
UP News : कानपुर। कानपुर नगर पुलिस ने गुरुवार को अपराध शाखा और थाना बिधनू की पुलिस के संयुक्त अभियान में एक बड़ी कामयाबी हासिल की। मुखबिर की सूचना पर दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लगभग 4 किलो (3 किलो 898 ग्राम) चरस के साथ पकड़ा गया, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 10 लाख रुपये आंकी गई है।
UP News : घटना
पुलिस को मिली खुफिया जानकारी के आधार पर 5 जनवरी को थाना बिधनू क्षेत्र के मटियारा गाँव जाने वाले रास्ते पर छापेमारी की गई। इस दौरान दो अभियुक्त गिरफ्तार किए गए। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए मोहम्मद मेहताब (39 वर्ष, बसंती नगर) और वसीम हसन (38 वर्ष, चमनगंज) अंतर्राष्ट्रीय स्तर के चरस तस्कर हैं, जो बिहार, नेपाल और उत्तर प्रदेश में तस्करी का नेटवर्क चलाते थे। वे सस्ते दामों पर चरस लाकर कानपुर में बेचकर मुनाफा कमा रहे थे।
UP News : आपराधिक रिकॉर्ड
अभियुक्तों के खिलाफ थाना बिधनू पर एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20/22 के तहत मामला दर्ज किया गया है। दोनों का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड भी रहा है। मोहम्मद मेहताब पर पहले भी थाना जूही में एक मामला दर्ज है, जबकि वसीम हसन पर चमनगंज थाने में एनडीपीएस सहित दो मामले पहले से दर्ज हैं।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


