Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

ISL: फुटबॉल फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी, ISL की तारीखों की हुई घोषणा, अगले महीने इस दिन से शुरू होगा सत्र; खेल मंत्री ने किया एलान

ISL
X

ISL

ISL: नई दिल्ली: भारतीय फ्रेंचाइजी फुटबॉल टूर्नामेंट इंडियन सुपर लीग (ISL) को लेकर लंबे समय से बनी अनिश्चितता अब समाप्त हो गई है। भारतीय खेल मंत्रालय ने आईएसएल के आयोजन को आधिकारिक मंजूरी दे दी है। मंगलवार को खेल मंत्री मंसुख मांडविया ने घोषणा की कि इंडियन सुपर लीग की शुरुआत 14 फरवरी से होगी, जिसमें देश के 14 क्लब हिस्सा लेंगे।

ISL: नई दिल्ली स्थित भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) मुख्यालय में एआईएफएफ और आईएसएल क्लबों के प्रतिनिधियों के साथ हुई अहम बैठक के बाद यह फैसला लिया गया। खेल मंत्री ने कहा कि सरकार, अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ और क्लबों के बीच सहमति बनने के बाद लीग के आयोजन का रास्ता साफ हुआ है। उन्होंने बताया कि अदालत में चल रहे विवादों के कारण पिछले कुछ समय से भारतीय फुटबॉल और आईएसएल पर संकट के बादल मंडरा रहे थे, लेकिन अब स्थिति सामान्य हो गई है।

ISL: एआईएफएफ अध्यक्ष कल्याण चौबे ने जानकारी दी कि आईएसएल के संचालन के लिए एक संचालन परिषद बोर्ड का गठन किया जाएगा। लीग में 14 टीमों के बीच 91 मैच होम और अवे फॉर्मेट में खेले जाएंगे। मैचों के वेन्यू क्लब और एआईएफएफ मिलकर तय करेंगे।

ISL: इसके साथ ही आई लीग का आयोजन भी आईएसएल के साथ शुरू होगा। आई लीग में 11 टीमों के बीच 55 मैच खेले जाएंगे, जबकि आई लीग-2 और आई लीग-3 में टीमों की संख्या बढ़ाकर 40 कर दी गई है। आईएसएल के लिए 25 करोड़ रुपये की खर्च सीमा तय की गई है, जिसमें एआईएफएफ, क्लब और व्यावसायिक साझेदार योगदान देंगे। व्यावसायिक साझेदार मिलने तक एआईएफएफ 40 प्रतिशत खर्च वहन करेगा।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019