CG Crime : सक्ती। जिले के डभरा थाना क्षेत्र के ठनगन गांव में किराए पर रहने वाले शिक्षक अनिल भार्गव की संदिग्ध मौत का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि मृतक की पत्नी सीमा भार्गव ने शराब पीने की आदत से तंग आकर उसकी हत्या कर दी।
CG Crime : जानकारी के अनुसार, पत्नी ने पति को पहले धक्का दिया, जिससे वह मुंह के बल तखत में गिर गया। गिरने से उसकी नाक और मुंह से खून निकल गया। हत्या की वारदात को सामान्य मौत दिखाने के लिए शव को बिस्तर में कंबल से ढक दिया गया।
CG Crime : शिक्षक का शव 19 दिसंबर को सुबह घर के बिस्तर में मिला था। पुलिस ने आरोपी पत्नी सीमा भार्गव को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई जारी है।

