Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Liquor Scam : ईडी की बड़ी कार्रवाई, पूर्व आबकारी आयुक्त निरंजनदास समेत 30 अफसरों की संपत्ति कुर्क

CG Liquor Scam
X

CG Liquor Scam

CG Liquor Scam : रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले की जांच में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई की है। ईडी ने तत्कालीन आबकारी आयुक्त आईएएस निरंजनदास समेत 30 अन्य आबकारी अधिकारियों की संपत्तियों को कुर्क कर लिया है। यह कार्रवाई धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA), 2002 के तहत की गई है।

CG Liquor Scam : ईडी के अनुसार, जांच में सामने आया है कि इस शराब घोटाले से राज्य सरकार के खजाने को करीब 2,800 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। इसी मामले में आरोपियों की करीब 38.21 करोड़ रुपये मूल्य की संपत्तियों को अस्थायी रूप से कुर्क किया गया है।

CG Liquor Scam : कुर्क की गई संपत्तियों में कुल 78 अचल संपत्तियां शामिल हैं। इनमें आलीशान बंगले, प्रीमियम आवासीय परिसरों में फ्लैट, व्यावसायिक दुकानें और बड़ी मात्रा में कृषि भूमि शामिल बताई गई हैं। इसके साथ ही बड़ी संख्या में चल संपत्तियों पर भी ईडी ने कार्रवाई की है।

CG Liquor Scam : ईडी की जानकारी के मुताबिक, कुर्क की गई चल संपत्तियों में उच्च मूल्य की सावधि जमा (FD), कई बैंक खातों में जमा रकम, जीवन बीमा पॉलिसियां, इक्विटी शेयर और म्यूचुअल फंड में निवेश शामिल है। इन सभी संपत्तियों को अवैध कमाई से अर्जित बताया गया है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019