CG News
CG News: महासमुंद/खैरटखुर्द: शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला खैरटखुर्द, विकास खण्ड बागबाहरा, जिला महासमुंद (छत्तीसगढ़) के लिए यह अत्यंत हर्ष, गौरव एवं गर्व का विषय है कि विद्यालय की प्रतिभाशाली एवं मेहनती छात्रा कुमारी दामनी कोसरिया ने श्रेष्ठा प्रतियोगी परीक्षा में सम्मिलित होकर ऑल इंडिया रैंक 274 वें प्राप्त की है। इस उल्लेखनीय उपलब्धि से न केवल विद्यालय परिवार बल्कि संपूर्ण ग्राम, विकास खण्ड एवं जिला स्तर पर खुशी और उत्साह का वातावरण निर्मित हुआ है।
CG News: कुमारी दामनी की यह सफलता उनकी निरंतर मेहनत,अनुशासन, आत्मविश्वास एवं लक्ष्य के प्रति अटूट समर्पण का परिणाम है। कठिन परिश्रम और सकारात्मक सोच के बल पर उन्होंने यह सिद्ध कर दिया है कि सीमित संसाधनों में भी उच्च लक्ष्य प्राप्त किए जा सकते हैं। उनकी यह उपलब्धि विद्यालय के अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बन गई है।
CG News: इस उत्कृष्ट सफलता के पीछे शिक्षा विभाग के सभी स्तरों का सतत मार्गदर्शन, सहयोग एवं प्रेरणा महत्वपूर्ण रूप से रही है। विशेष रूप सेजिलाशिक्षाधिकारी जिला महासमुंद, विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी बागबाहरा,विकास खण्ड स्रोत समन्वयकबागबाहरा ,संकुल समन्वयक खैरटखुर्द,संकुल प्राचार्य खैरटखुर्द,साथ ही समस्त मिडिल स्कूल, हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी स्कूल के समस्त स्टाफ का सहयोग सराहनीय रहा है। सभी के संयुक्त प्रयासों से छात्रा को अनुकूल शैक्षणिक वातावरण, उचित मार्गदर्शन एवं समय-समय पर प्रेरणा प्राप्त होती रही, जिसका सकारात्मक परिणाम आज सबके सामने है।
CG News: विद्यालय परिवार को पूर्ण विश्वास है कि कुमारी दामनी भविष्य में भी इसी लगन, निष्ठा एवं परिश्रम के साथ आगे बढ़ते हुए शिक्षा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छुएंगी और अपने परिवार, विद्यालय, समाज, जिला एवं प्रदेश का नाम निरंतर रोशन करेंगी। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर शाला परिवार की ओर से कुमारी दामनी कोसरिया को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं प्रेषित की जाती हैं। उक्त जानकारी उनके मार्गदर्शक शिक्षक श्री भगत दास जी द्वारा दी गई।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


