MP Accident : भिंड। मध्यप्रदेश के भिंड जिले में एक बार फिर तेज रफ्तार वाहन ने दो जिंदगियां छीन लीं। बायपास रोड स्थित निराश्रित भवन के पास तेज रफ्तार कंटेनर ने बाइक सवार मां-बेटे को पीछे से टक्कर मार दी। हादसा इतना भयावह था कि दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
MP Accident : जानकारी के मुताबिक बेटा अपनी मां को दवा दिलाने बाइक से भिंड ला रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रहे कंटेनर ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे मां-बेटा सड़क पर गिर पड़े और कंटेनर की चपेट में आ गए। घटनास्थल पर ही दोनों ने दम तोड़ दिया।
MP Accident : हादसे की सूचना कांग्रेस ग्रामीण जिला अध्यक्ष रामशेष बघेल द्वारा एम्बुलेंस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।
MP Accident : मौके पर पहुंची सिटी कोतवाली पुलिस ने कंटेनर को जब्त कर लिया है और चालक को हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

