T20 World Cup 2026
T20 World Cup 2026: ढाका/नई दिल्ली: भारत-बांग्लादेश क्रिकेट संबंधों में गहराते तनाव के बीच बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने बड़ा फैसला लिया है। बीसीबी ने घोषणा की कि वह टी20 विश्व कप 2026 के लिए अपनी टीम भारत नहीं भेजेगा। यह फैसला कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) से बांग्लादेश के स्टार तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को बीसीसीआई के निर्देश पर बाहर करने के बाद आया है।
T20 World Cup 2026: मुस्तफिजुर को पिछले महीने आईपीएल नीलामी में केकेआर ने 9.20 करोड़ रुपये में खरीदा था, लेकिन भारत-बांग्लादेश संबंधों में आई कड़वाहट और सुरक्षा चिंताओं के चलते बीसीसीआई ने उन्हें रिलीज करने का आदेश दिया। इस पर बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के खेल सलाहकार आसिफ नजरूल ने कड़ी प्रतिक्रिया दी और बीसीबी को निर्देश दिया कि टीम की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं होने पर भारत में मैच न खेले जाएं।
T20 World Cup 2026: टी20 विश्व कप भारत और श्रीलंका की सह-मेजबानी में 7 फरवरी से शुरू हो रहा है। बांग्लादेश को ग्रुप सी में इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, नेपाल और इटली के साथ रखा गया है। उसके चारों लीग मैच भारत में निर्धारित हैं तीन कोलकाता (ईडन गार्डन्स) में वेस्टइंडीज (7 फरवरी), इटली (9 फरवरी) और इंग्लैंड (14 फरवरी) के खिलाफ, तथा एक मुंबई (वांखेड़े) में नेपाल (17 फरवरी) के खिलाफ।
T20 World Cup 2026: बीसीबी ने मुस्तफिजुर का एनओसी भी तत्काल रद्द कर दिया। आईसीसी के सामने अब बड़ा संकट है, क्योंकि शेड्यूल में बदलाव लॉजिस्टिक्स और ब्रॉडकास्टिंग के लिहाज से मुश्किल होगा। बीसीसीआई सूत्रों ने कहा कि बदलाव असंभव है। यह विवाद दोनों देशों के राजनीतिक तनाव का हिस्सा बन गया है, जिससे द्विपक्षीय सीरीज भी प्रभावित हो सकती है।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


